Saraswati Vidya Yojana / सरस्वती विद्या योजना
Placeholder: Saraswati Vidya Yojana Image
SHEAT GROUP OF INSTITUTION — सामाजिक रूप से समर्पित और रोजगार-केंद्रित शिक्षा
SHEAT GROUP OF INSTITUTION पूर्वांचल की तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा में एक अग्रणी संस्था है। स्थापना के शुरुवात से ही यह संस्थान प्रतिभाशाली व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को तकनीकी व रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करके समाज में एक ऊंचा स्थान देने का काम कर रहा है।
यहीं इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए SHEAT GROUP ने इस शैक्षणिक वर्ष के लिए एक महत्वपूर्ण शिक्षा योजना “सरस्वती विद्या योजना” का प्रारंभ किया है।
सरस्वती विद्या योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर व प्रतिभाशाली (MERITORIOUS) छात्रों को न्यूनतम शुल्क पर चार वर्षीय B.TECH एवं तीन वर्षीय POLYTECHNIC कोर्स के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार का अवसर प्रदान करना है।
⸻
योजना की विशेषताएं:–
1. सरस्वती विद्या योजना में प्रत्येक जिले से दस छात्रों का चयन किया जायेगा।
2. योजना के अंतर्गत छात्रों के लिए शुल्क:
(a) CS (Data Science) – Rs 30,000
(b) CS (AI/ML) – Rs 30,000
(c) ME/EC/EN/Civil – Rs 21,000
(d) Polytechnic – Rs 21,000
3. योजना के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले छात्रों को ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट में वरीयता दी जायेगी। प्लेसमेंट सुनिश्चित करने के लिए पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, इंग्लिश स्पीकिंग व औद्योगिक प्रशिक्षण पर बल दिया जायेगा।
4. इस योजना में भाग लेने वाले छात्रों को CUET (AKTU) व JEE CUP काउंसलिंग में सम्मिलित होना अनिवार्य है।
5. इस योजना के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले छात्रों को फार्म भरना अनिवार्य होगा।
6. चयनित छात्रों का छात्रावास (Hostel) शुल्क भी योजना द्वारा नियत शुल्क से लिया जायेगा।
7. इस योजना के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले छात्रों को संस्था की तरफ से एक हेल्थ कार्ड दिया जायेगा, जिससे छात्र अपने अध्ययन काल में एवं भविष्य में भी उपचार वाराणसी के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल INFINITY CARE में करवा सकते हैं।
⸻
योजना के लिए न्यूनतम योग्यता:–
1. छात्र की 10वीं तथा 12वीं में 65 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होना चाहिए।
2. माता-पिता की वार्षिक आय 2 लाख से कम हो।
3. छात्र को किसी एक JEE mains/JEE advance/CUET (AKTU)/JEE CUP की परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है।
4. छात्र को अपने स्कूल का प्रमाणपत्र व रिकमेंडेशन (recommendation) पत्र लाना आवश्यक है।
⸻
Note: योजना के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले छात्रों को सम्पूर्ण प्रक्रिया का पूर्ण करना होगा अथवा छात्र इस योजना से बाहर हो जायेंगे और उन्हें कॉलेज में पूरा शुल्क जमा करना होगा।
Quick Summary / संक्षेप:
This scheme (सरस्वती विद्या योजना) aims to provide meritorious & economically weaker students low-fee B.Tech & Polytechnic education with training and placement support. Minimum eligibility, district-wise selection and required counselling exams are mandated as per the original text above.